17 मार्च 2013 - 20:30

ईरान की पार्लियामेंट में नेशनल सिक्योरिटी व फ़ॉरेन पालीसी कमीशन के चीफ़ अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा है कि बहरैन की पब्लिक का इंक़ेलाब निश्चित रूप से कामयाब होगा...

ईरान की पार्लियामेंट में नेशनल सिक्योरिटी व फ़ॉरेन पालीसी कमीशन के चीफ़ अलाउद्दीन बुरूजर्दी ने कहा है कि बहरैन की पब्लिक का इंक़ेलाब निश्चित रूप से कामयाब होगा।मिस्टर बुरूजर्दी ने शनिवार को तेहरान में बहरैनी जनता के समर्थन में आयोजित कॉंफ़्रेंस में कहा कि साम्राज्यवादी सरकारें और कुछ अरब मुल्क बहरैन में किराए के लोगों लाकर और उन्हें बहरैनी आई कार्ड देकर बहरैन की आबादी का ढांचा बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बहरैनी जनता बहुत होशियार व चौकन्नी है और शाही सरकार के षडयंत्रों को कामयाब नहीं होने देगी। मिस्टर बुरूजर्दी ने कहा कि पश्चिमी देशों और इलाक़े के अरब देशों के हस्तक्षेप के कारण बहरैन में हिंसा बढ़ी है और निर्दोष जनता को खुले आम मारा पीटा जा रहा है और उनका नरसंहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय बहरैनी जनता ठीक उसी रास्ते पर चल रही है जो रास्ता ईरानी पब्लिक ने शाही सरकार का तख़्ता पलटने के लिए अपनाया था।